Delhi Weather : दिल्ली में फिर बिगड़ सकता है मौसम, 3 दिन बारिश के आसार
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- दिल्ली से मॉनसून की वापसी के एक दिन बाद ही दिल्ली में फिर से बारिश होने की संभावना बनती दिख रही है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन (गहन अवदाब) के चलते शुक्रवार के बाद दिल्ली में तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार को सुबह से ही चमकीला सूरज निकला रहा। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को भी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहेगा। शुक्रवार के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.