नई दिल्ली, नवम्बर 23 -- दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से ठंड बढ़ने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से 24-25 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप से राहत रहेगी। दिल्ली से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। इस बीच राजधानी की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने पर कोहरा छंट गया। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा है। एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। पालम में अधिकतम तापमा...