Delhi Vidya Vahini Scheme: राजधानी की 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी साइकिल, कल से हो रही शुरूआत
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Delhi Vidya Vahini Scheme: दिल्ली सरकार छात्राओं की पढ़ाई को आसान बनाने और स्कूल छोड़ने की समस्या कम करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार, 31 जुलाई को 'विद्या वाहिनी' योजना की शुरुआत करेंगी। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्राओं को मुफ्त साइकिलें दी जाएंगी, ताकि उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।पहले चरण में बांटी जाएंगी 3000 साइकिलें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पहले चरण की शुरुआत करेंगी। इस दौरान 3,000 छात्राओं को 'विद्या वाहिनी' साइकिलें वितरित की जाएंगी। इसके बाद अगले एक महीने के भीतर चरणबद्ध तरीके से दिल्ली की करीब 1.40 लाख छात्राओं को साइकिलें देने का लक्ष्य रखा गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.