Delhi Traffic Advisory : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का नया हिस्सा अस्थायी रूप से बंद, इन रास्तों पर किया डायवर्जन
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- अगर आप भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सफर करते हैं तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर बताया है कि मदनपुर खादर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एनएचएआई हाईवे का एक हिस्सा कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।कालिंदी कुंज और मथुरा रोड से गुजरें एडवाइजरी के अनुसार, जैतपुर से सराय काले खां और आश्रम की ओर जाने वाले हाईवे के हिस्से को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आश्रम और सराय काले खां की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस प्रभावित हिस्से से न गुजरें और अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कालिंदी कुंज और मथुरा रोड होते हुए सर्विस रोड का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने और मार्ग पर लगाए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.