नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- Delhi Schools Closed Updates: दिल्ली एनसीआर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते मंगलवार को ग्रैप 3 (GRAP 3) लागू कर दिया गया। एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में जाने के चलते दिल्ली सरकार ने कक्षा 5वीं तक सभी स्कूलों को हाईब्रिड मोड में चलाने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग का यह आदेश एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा । सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में, यानी फिजिकल या ऑनलाइन (जहां भी ऑनलाइन मोड संभव हो) दोनों तरीकों से तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक कक्षाएं संचालित करें।ग्रैप 3 में क्या क्या रोक लगेगी - क्लास 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की इजाजत - ध्वस्तीकरण, गैर जरूरी न...