नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस घटना में एक बच्ची की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। घनी आबादी वाली झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग की लपटों पर काबू पाने के लिए लगभग 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। इस घटना में एक बच्ची का जला हुआ शव बरामद हुआ है। शव को पुलिस को सौंप दिया गया है।जला हुआ शव बरामद दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि रिठाला झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने के बाद एक लड़की का जला हुआ शव बरामद किया गया। शव पुलिस को सौंप दिया गया। रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास तड़के करीब 4:15 बजे लगी इस आग में 50 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। चार महीने के भीतर इस इलाके मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.