नई दिल्ली, मार्च 5 -- दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में 50 से अधिक झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या किसी की मौत की खबर नहीं है। सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद से एक लड़की लापता बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। घनी आबादी वाली झुग्गियों में तेजी से फैल रही आग की लपटों पर काबू पाने के लिए लगभग 16 दमकल गाड़ियां तैनात की गईं। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने या किसी की मौत की खबर नहीं है।तलाशी अभियान जारी सूत्रों के अनुसार, आग लगने के बाद से एक लड़की लापता बताई जा रही है। तलाशी अभियान जारी है। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएफएस के अनुसार, आग लगने की...