Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, 7 डिग्री तक पारा लुढका; मौसम में बढ़ी ठंडक
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अभिषेक शर्मा, नई दिल्ली/फरीदाबाद Delhi-NCR Rain: पूरे एनसीआर में बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार, कई जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलेंगी। आईएमडी ने दिल्ली में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी गुरुवार सुबह 11:30 बजे हल्की बारिश हुई। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के चलते तापमान में करीब सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहाना होने के साथ ही हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी। आसमान में बादल छाने और बारिश होने से दिन के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.