Delhi Police News: दिल्ली में पुलिसवाले ने सड़क पर पत्नी को गोली मारी, स्कूटी से जाते समय हो गई थी बहस
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने स्कूटी पर साथ जाते वक्त अपनी पत्नी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल स्कूटी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने लहूलुहान महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी कॉन्स्टेबल मनीष भाटी एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS) में तैनात है। यह घटना सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर गली नंबर 2 में हुई। मृतक महिला का मायका उत्तर प्रदेश के दादरी में है। यह भी पढ़ें- जांच को लॉ एंड ऑर्डर के काम से अलग रखें, दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.