नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Delhi News: -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में आईजीएल, शिक्षा निदेशालय और एहसास एनजीओ के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षरनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता 'कैच द रेन' पहल के तहत इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), शिक्षा निदेशालय और एहसास एनजीओ के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग परियोजना को लागू किया जाएगा। यह परियोजना आईजीएल की सीएसआर पहल के अंतर्गत संचालित की जाएगी। इसके माध्यम से स्कूल परिसरों में मौजूदा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का ऑडिट, उनका पुनरुद्धार और नए रूफटॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री का बयान इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार...