Delhi News: 568 चोरी और गुमशुदा मोबाइल मालिकों को सौंपे
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन विश्वास' के तहत 568 चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन ट्रैक कर बरामद किए हैं। इन्हें औपचारिक रूप से उनके मूल मालिकों को सौंप दिया गया। डीसीपी राहुल अलवाल के मुताबिक, यह अभियान एक जुलाई से 15 अगस्त के बीच जिले की दक्ष टीम द्वारा चलाया गया। टीम ने स्थानीय थानों के साथ मिलकर इन मोबाइल फोन को बरामद किया। बरामद फोनों में सबसे पुराना मोबाइल फोन दिसंबर 2021 में चोरी हुआ था, जबकि सबसे नया मामला मई 2026 का था। डीसीपी ने कहा कि सीईआईआर तकनीक से आईएमईआई नंबर ब्लॉक होने के कारण फोन का दुरुपयोग रुकता है और उसे ट्रेस करना आसान हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.