Delhi News: 1046 अवैध संपत्तियों पर एक माह में हुई कार्रवाई
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आदेश पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा राजधानी में अवैध निर्माण और खतरनाक भवनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते एक माह में ऐसी 1046 संपत्तियों के खिलाफ नगर निगम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित हादसों को रोकने के लिए ऐसे भवनों को ध्वस्त या सील किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को लगातार जारी रखने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं।
12 जोन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 6 सितंबर से उन्होंने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। बीते 10 अक्तूबर तक दिल्ली नगर निगम ने सभी 12 जोन में 1,046 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। वहीं इस अवधि में 282 संपत्तियों को सील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.