नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक में साज-सज्जा की जा रही है। इस बार भी घरों और पंडालों में पर्यावरण अनुकूल भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी है। पंडालों का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। श्रद्धालु बड़ी प्रतिमाओं की बुकिंग कर रहे हैं। साथ ही छोटी प्रतिमाओं को साथ ले जा रहे हैं। गणेश उत्सव को लेकर आयोजक समितियां तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। लक्ष्मी नगर स्थित श्री गणेश सेवा मंडल द्वारा आयोजित 'दिल्ली का महाराजा' के सिल्वर जुबली 25वें गणेश महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार गणेशोत्सव की थीम 'विघ्नहर्ता से विकासकर्ता' रखी गई है। इसमें संस्कृति, महिला सशक्तीकरण, युवा शक्ति, अंतरिक्ष व रक्षा क्षेत्र में...