नई दिल्ली, अगस्त 2 -- Delhi News: - रामदरश मिश्र के जन्मस्थान गोरखपुर में होगा दो-दिवसीय समारोह का आयोजन नई दिल्ली। पद्मश्री प्रो. रामदरश मिश्र के 103वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगामी 14 और 15 अगस्त 2026 को गोरखपुर में दो-दिवसीय समारोह का आयोजन रामदरश मिश्र न्यास की ओर से किया जा रहा है। 14 अगस्त को अखिल भाग्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय विद्यालय, रानापुर, गोरखपुर और भारतीय हिंदी अध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय है 'रामदरश मिश्र के साहित्य में जल, जवार और जीवन के प्रश्न'। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने लेखक प्रोफेसर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी करेंगे।

समारोह के मुख्य कार्यक्रम मिश्र के जन्मदिवस 15 अगस्त को सुबह 9 बजे मिश्र के पैतृक घर डुमर...