नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान के तहत दिल्ली नगर निगम में नेता सदन एवं स्थायी समिति सदस्य जय भगवान यादव ने बाहरी उत्तर क्षेत्र के होलंबी कलां वार्ड का निरीक्षण किया कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मेट्रो विहार, होलंबी कलां की नालियों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। जय भगवान यादव ने निरीक्षण के दौरान वार्ड में अतिक्रमण, सड़क पर गड्ढे देखे। इस पर उन्होंने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने, सड़कों के गड्ढे शीघ्र भरने और पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मेट्रो विहार के जर्जर सामुदायिक शौचालयों पर नाराजगी जताते हुए इसे तोड़कर स्थान के वैकल्पिक उपयोग की...