Delhi News: हॉस्टल का गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के केजी मार्ग स्थित एक निर्माणाधीन हॉस्टल का स्लाइडिंग गेट अचानक गिरने से वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय धर्मपाल के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, धर्मपाल उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गणेशपुर गांव का रहने वाला था। 16 अगस्त की शाम करीब सवा पांच बजे संसद मार्ग थाना पुलिस को निर्माणाधीन हॉस्टल में गार्ड के घायल होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धर्मपाल को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।हादसे के समय धर्मपाल अपने साथी सिक्योरिटी गार्ड बृजेश तिवारी के साथ ड्यूटी पर था। दोनों की ड्यूटी सुबह नौ से रात नौ बजे तक थी। बृजेश ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 से साढ़े 12 बजे के बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.