Delhi News: हैदराबाद में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने आत्महत्या की
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Delhi News: हैदराबाद में नीट की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र ने कथित तौर पर अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि मेडिकल सीट न मिलने के कारण वह तनाव में था। बुधवार शाम को परिवार वालों ने उसे घर में फंदे से लटका हुआ पाया।पुलिस के अनुसार, मृतक लंबे समय से कोचिंग ले रहा था और उसने इस साल नीट की परीक्षा भी दी थी, लेकिन उसे कोई सीट नहीं मिल पाई। परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह इस बात को लेकर तनाव में था। मदान्नापेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.