Delhi News: हि अच्छी खबर : पटवारी भर्ती के नियमों में संशोधन को मंजूरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजस्व विभाग में पटवारी की नियुक्ति के लिए भर्ती नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। अब इस पद पर कंप्यूटर डिप्लोमा की शर्त को समाप्त कर दिया गया है। भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि विभाग में पटवारी के रिक्त पदों को भरा जा सके। लोक निवास के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उप राज्यपाल ने दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग में पटवारी पद पर नियुक्ति के लिए भर्ती नियमों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। पटवारी के पदों की संख्या भी 218 से बढ़ाकर 230 कर दी गई है। इस वर्ष की शुरुआत में राजस्व विभाग के नए 12 जिलों के गठन के कारण अतिरिक्त पद सृजित किए गए हैं। फिलहाल राजस्व विभाग में पटवारी के 230 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 60 पटवारी ही कार्यरत हैं। इससे विभाग के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.