नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: खिलौने वाले हॉर्न बजाने का विरोध करने पर दर्जनभर लोगों ने किया हमला -पीड़ित युवक सिरसा जिले के जोधका गांव के निवासी -सालासर से बालाजी मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे

हिसार स्टेशन पर युवक की हत्या हिसार, एजेंसी। हरियाणा में हिसार रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर 18 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। पीड़ित युवक सिरसा जिले के जोधका गांव के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि सिरसा निवासी करण और उसके तीन साथी शुभम, मोनू और राहुल पर शुक्रवार शाम हमला किया गया। उस वक्त वे राजस्थान के सालासर स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन करके लौट रहे थे। चारों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। हिसार में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) के प्रभारी रणवीर...