नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Delhi News: नई दिल्ली, व. सं.। दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने काला असौदिया-हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 30 वर्षीय मनीष उर्फ अजय मुंडका थाने में दर्ज हत्या और डकैती के दो मामलों में भगोड़ा घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद की है। आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को 27 अक्तूबर की रात सूचना मिली थी कि एक आरोपी अवैध हथियार लेकर मंडी रोड स्थित नीम करोली, जौनापुर के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर अनुज कुमार की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...