Delhi News: हाफ मैराथन के लिए रविवार सुबह 3:30 बजे से चलेगी मेट्रो
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो 18 अक्टूबर को सुबह 3:30 बजे से चार लाइनों पर सेवा शुरू करेगी। ये सेवाएं रेड, येलो, ब्लू और वायलेट लाइन पर टर्मिनल स्टेशनों से उपलब्ध होंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली इस मैराथन के लिए सुबह 3:30 से 4:15 बजे तक 15 मिनट और 4:15 से 6 बजे तक 20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। सुबह 6 बजे के बाद रविवार की सामान्य समय-सारणी के अनुसार मेट्रो चलेगी। अन्य लाइनों पर सेवाएं नियमित समय पर शुरू होंगी। धावकों के लिए मेट्रो में आने-जाने का किराया नहीं लगेगा। इसके लिए उन्हें आयोजकों से विशेष क्यूआर कोड वाले रिस्टबैंड लेने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.