Delhi News: हाईवे पर यातायात उल्लंघन रोकने के लिए नए साल से शुरू होगा एटीएमएस का काम
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: -एनएचएआई ने एटीएमएस लगाने के लिए जरूरी प्रक्रिया की पूरी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नए साल से दिल्ली के हाईवे और एक्सप्रेसवे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) लगाने का काम शुरू हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस परियोजना को शुरू किया जा रहा है। इसके तहत अत्याधुनिक कैमरे, सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक का इस्तेमाल होगा। इससे न केवल यातायात की निगरानी आसान होगी, बल्कि सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों की जानकारी भी तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंच सकेगी।
दुर्घटनाओं पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.