नई दिल्ली, जुलाई 21 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए सत्या शर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए करावल नगर-ईस्ट से पार्षद सत्यपाल सिंह ने नामांकन भरा। आम आदमी पार्टी ने दोनों पदों पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे भाजपा उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है। चुनाव 27 जुलाई को होगा, जिसमें केवल स्थायी समिति के सदस्य मतदान करेंगे। भाजपा के समिति में 12 और आप के छह सदस्य हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद अगस्त में पहली बैठक होगी, जिसमें अपशिष्ट प्रबंधन, लैंडफिल, जैव खनन, पार्किंग और नियम संशोधन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- MCD की सत्ता; भाजपा के पास ही रहेगी स्थायी समिति की कमान, क्या...