Delhi News: स्टेशन पर अधिकारी सुनेंगे रेलवे यात्रियों की परेशानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रेलवे स्टेशन से लेकर सफर के दौरान गाड़ी में होने वाली असुविधा को लेकर यात्री सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे। आगामी गुरुवार को इसके लिए भारतीय रेलवे द्वारा जन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली के सभी प्रमुख स्टेशनों पर डीआरएम से लेकर एडीआरएम स्तर के अधिकारी सीधे यात्रियों से उन्हें होने वाली असुविधा की जानकारी लेंगे। रेलवे बोर्ड को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी जिसके आधार पर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड की तरफ से देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर आगामी गुरुवार को जनसंवाद आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर दिल्ली के भी सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों (नई दिल्ली, आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आदि) पर जनसंवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.