Delhi News: स्कूलों के आसपास जर्जर सड़कें सुधारी जाएं : डीपीए
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में बारिश के चलते जगह-जगह सड़कों पर जलभराव व कीचड़ फैलने से लोगों को परेशानी हो रही है। स्कूली छात्र भी जलभराव के बीच से गुजरने को मजबूर हैं। इस संबंध में दिल्ली पेरेंट्स एसोसिएशन (डीपीए) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन आयुक्त, शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र भेजा है। पत्र में दावा किया गया है कि दिल्ली कैंट क्षेत्र में तीन प्रमुख स्कूलों के आसपास चल रहे निर्माण कार्य और खुदी हुई सड़कों के कारण, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। साथ ही सोनिया विहार, संगम विहार, बदरपुर, द्वारका और नरेला सहित अलग-अलग इलाकों में स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली में भारी बारिश से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.