Delhi News: सुरक्षा खामियों को लेकर अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को नोटिस
नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Delhi News: पश्चिम बंगाल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित कार्यालय को कथित सुरक्षा खामियों को लेकर नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि परिसर की अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की अवधि 10 अगस्त को समाप्त हो गई थी और उसका अब तक नवीनीकरण नहीं कराया गया। अधिकारी ने बताया कि कुछ सुरक्षा खामियां पाई गई हैं और हमने लिखित जवाब मांगा है। विभाग ने यह भी स्पष्टीकरण मांगा कि आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना परिसर का संचालन किए जाने के कारण उसे सील क्यों नहीं किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.