Delhi News: सीवर ओवरफ्लो पर दिल्ली जल बोर्ड को पत्र लिखा
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं। पश्चिमी पटेल नगर के रंजीत नगर वार्ड 87 में सीवर ओवरफ्लो, खुले गटर और जलभराव की समस्या को ठीक करने के लिए एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने जलमंत्री और डीजेबी सीईओ को पत्र लिखा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गंदे पानी और दुर्गंध के कारण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो रहे हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर जल मंत्री और डीजेबी के सीईओ से तत्काल सीवर सफाई, खुले गटर बंद करने, जलनिकासी का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.