नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: सीटीआई अध्यक्ष ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कहा कि 1 की जगह 10 नंबर को करें रैली, कारोबारियों को होगा नुकसान नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की आगामी 1 नवंबर को होने वाली रैली को उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने स्थगित करने की मांग की है। सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने इसे लेकर संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि अक्तूबर माह के दौरान हुए प्रदर्शनों से कारोबारियों को लगभग तीन हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली से कारोबारियों का नुकसान बढ़ेगा। यह भी पढ़ें- 'टाल दें 1 नवंबर को दिल्ली वाली रैली', व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर; वजह भी बताईरैली की तारीख बदलने का...