नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Delhi News: आशीष सूद ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं, क्रिकेटर शिखर धवन रहे मौजूद नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता जनकपुरी स्थित डॉ. बी. आर. अंबेडकर सीएम श्री स्कूल में शुक्रवार को दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने अत्याधुनिक स्टैम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित) लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली सरकार की विद्या वाहिनी योजना के अंतर्गत कक्षा 9 की 32 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस अवसर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं शिखर धवन फाउंडेशन के संस्थापक शिखर धवन भी उपस्थित रहे।

स्टैम लैब का उद्घाटन और साइकिल वितरण शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार और शिखर धवन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित स्टैम शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित की गई यह दूसरी लैब है। उन्होंने कहा...