नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Delhi News: -वाहन से दुर्गा पंडालों में आने वालों के निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क) और ग्रेटर कैलाश-2 में दुर्गा पूजा की धूम के बीच यातायात प्रभावित हो रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि 20 अक्टूबर तक रोज शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक पंडालों में भारी भीड़ जुटने के कारण जाम की आशंका है। पंडाल रिहायशी कॉलोनियों में हैं, जहां सड़कें संकरी हैं। दर्शकों के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे में दोनों जगह बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। सड़कों, फुटपाथ या पंडाल के पास खड़े वाहनों को तुरंत टो कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके को 15 लाख का वास्ता? 'लहरा दो तिरंगा' से पहले दिल्ली पुल...