Delhi News: सिख दंगों की आपबीती सुनाते हुए भावुक हुए पीड़ित
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। तिलक विहार स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में आयोजित समागम में 1984 के सिख दंगा पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने आपबीती सुनाई। परिवार के सदस्यों को खोने का दर्द साझा करते हुए महिलाओं की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि किस तरह उस हिंसा में उनके परिवार उजड़ गए। अपनों को खोने का दर्द उनको आज तक सता रहा है। समागम में माता भागी कौर, कुलजीत कौर, गंगा कौर, अतर कौर, लक्ष्मी कौर, ठाकरी कौर, प्रीति सिंह, जसवीर कौर, परमजीत कौर और मनप्रीत कौर ने दंगे के भयावह दृश्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि दंगाइयों ने साजिश रच कर हमला किया था। उनकी आपबीती सुनकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। गुरुद्वारे में प्रदर्शित तस्वीरों के माध्यम से 1984 की हिंसा के दौरान प्रभावित परिवारों की पीड़ा को भी दर्शाया गया। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.