Delhi News: सिंघू गांव में बदहाल सड़क से बढ़ी परेशानी
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। सिंघू गांव में सड़कों की बदहाल हालत के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों के अनुसार, आठ वर्षों से गांव में सड़कों की हालत खराब है। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि हरियाणा से बड़े स्कूल की तरफ से प्रवेश वाले रास्ते पर, हाईवे से गांव की तरफ आने वाले रास्ते और खेतों के पास गुजरने वाले पुराने रास्ते की मरम्मत होनी चाहिए। प्रशांत ने बताया कि हमारे गांव की विभिन्न समस्याओं और रास्तों को बेहतर करने के लिए कई बार विभागों को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। इस संबंध में निगम में नेता जय भगवान यादव ने कहा कि सिंघू गांव की सड़कों की मरम्मत कार्य को सुनिश्चित करेंगे। यहां पर निगम समेत अन्य विभागों के साथ मिलकर समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.