Delhi News: साहस को सलाम : भजनपुरा में लूट कर भाग रहे बदमाशों को लोगों ने दबोचा
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- Delhi News: नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के भजनपुरा स्थित मोहनपुरी इलाके में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक से चाकू के बल पर पर्स लूट लिया। हालांकि, पीड़ित और स्थानीय लोगों ने साहस दिखाकर तीनों आरोपियों को मौके पर ही दबोचा लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी निवासी 29 वर्षीय मोहम्मद हिदायतुल्लाह भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में अपने भाई के घर आया हुआ है। सात जुलाई की रात करीब एक बजे वह गली संख्या 16, मोहनपुरी की तरफ जा रहा था। जब वह गली संख्या 11 में पहुंचा, तभी तीन अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाते हुए उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। लूटपाट के बाद जैसे ही बदमाश भागने लगे, हिदायतुल्लाह ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.