नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: ग्रेटर कैलाश वन के एम ब्लॉक मार्केट में है जिम गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित निकाल लिए गए

आग लगने की घटना नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर कैलाश-1 के एम ब्लॉक मार्केट स्थित अभिनेता सलमान खान ब्रांड के फ्रेंचाइजी जिम में गुरुवार देर रात आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत आग की सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल को दी। इससे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दमकल की कार्रवाई दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, रात 12 बजे तक दमकल की टीम ने मौके पर कूलिंग का काम किया। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। जीके पार्ट-1 थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

जांच और संभावना पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि रात 10:...