नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम के नेता सदन जयभगवान यादव ने कहा है कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था एवं कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थायी समिति की बैठक में कंसेशनर एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इन एजेंसियों के कार्यों को लेकर गंभीर शिकायतें व विभिन्न कमियां सामने आईं हैं। नेता सदन ने कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सफाई और कचरा प्रबंधन व्यवस्था में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध अनुबंध समाप्त करने सहित नियमानुसार आवश्यक औपचारिक कार्यवाही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों को अपने कार्यों में सुधार...