नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार सुबह महज शक और गलतफहमी के चलते 28 वर्षीय सफाईकर्मी की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित कला एंक्लेव निवासी अनिल के रूप में हुई है। हत्या की पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में बेहद चौंकाने वाली बात सामने आई है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह हत्या रंजिश और गलतफहमी का नतीजा है। अनिल पिछले छह महीने से नगर निगम की एक टिपर गाड़ी पर हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे वह चालक गुलशन के साथ ड्यूटी पर था। उनकी गाड़ी ब्लॉक-20 में कूड़ा उठाने पहुंची थी। चालक गुलशन गाड़ी के अंदर बैठा था और अनिल बाहर खड़ा था। बताया जा रहा है कि आ...