नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Delhi News: -सड़क सुरक्षा के तहत पीडब्ल्यूडी कराएगा कार्य नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में यातायात सुरक्षा के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़े स्तर पर सड़क पर थर्मोप्लास्टिक से सफेद पट्टी की मार्किंग का काम शुरू करने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत त्रिनगर, वजीरपुर, सदर बाजार, शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्रों और रोहिणी इलाके की सड़कों से की जाएगी। इस काम के लिए 4.05 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में यह काम किया जाएगा。

सड़कों की सफेद पट्टियों की समस्या लंबे समय से कई इलाकों की सड़कों पर सफेद पट्टियां पूरी तरह मिट चुकी हैं या बेहद धुंधली पड़ चुकी हैं। जिससे वाहन चालक लेन अनुशासन का पालन नहीं कर पाते। रात के वक्त सड़कों के किनारों की पहचान भी ठीक से नहीं पाती। इससे दुर्घटन...