नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Delhi News: बारिश ने खस्ता जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कई इलाकों में शनिवार को बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आनंद विहार मेट्रो स्टेशन के पास कौशांबी बस अड्डे से आने वाले यात्री भीगते हुए स्टेशन पहुंचे, वहीं आनंद विहार बस अड्डे पर जलभराव के कारण यात्रियों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। सरोजनी नगर मार्केट जाने वाले रास्तों पर भी जगह-जगह गड्ढों और जलभराव ने खरीदारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बिजवासन में मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी भरने से दोपहिया वाहन असंतुलित होकर गिरते दिखे। दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के दरियापुर खुर्द गांव की जर्जर रोड पर जगह-जगह जलभराव को लेकर लोगों नाराजगी जाहिर की। वहीं पूर्वी दिल्ली के साउथ गणेश नगर में बीते दिन की बारिश का पानी सड़क से साफ नह...