नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Delhi News: -दिल्ली के कई इलाकों में जाम लगने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में हुई देरी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सड़कों पर यातायात व्यवस्था कई स्थानों पर चरमराती नजर आई। सुबह से लेकर शाम तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भारी जाम की स्थिति बनी रही। कई प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्था के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ने वाहनों की रफ्तार थामी。

बड़ी समस्याएँ सुबह के समय द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल के निकास पर गुरुग्राम की तरफ एक ट्रक खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। पहले से इस जगह जाम लगता है। ट्रक खराब होने की वजह से स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। तीस हजारी मेट्रो स्टेशन रोड पर भारी जाम की स...