नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Delhi News: -पीडब्ल्यूडी मंत्री की मौजूदगी में तकनीक का ट्रायल कराया गया नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए 'स्प्रे इंजेक्शन पैचिंग' तकनीक का उपयोग होगा। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की मौजूदगी में इस तकनीक का ट्रायल कराकर देखा गया, जिसमें गड्ढों की मरम्मत की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई। यह तकनीक गहरे गड्ढों, सड़क के किनारों की टूट-फूट, यूटिलिटी कट और चौड़ी दरारों सहित सभी प्रकार की सड़कों की मरम्मत में सक्षम है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारगर यह तकनीक देश में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और तेलंगाना सहित कई राज्यों में सड़क एजेंसियों द्वारा उपयोग में लाई जा रही है। यह भी पढ़ें- मेरठ: मरम्मत की नहीं पड़ेगी जरुरत, खुद भरेंगी क...