नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Delhi News: तुर्किये और पाकिस्तान हूती हमलों के बीच सऊदी अरब में सेना तैनात करेंगे। तीनों देशों के बीच सोमवार को आपातकालीन बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। तीनों देशों ने संयुक्त बयान में कहा कि तुर्किये और पाकिस्तान एक नए आपसी रक्षा गठबंधन के तहत सऊदी अरब में सैनिकों की तेजी से तैनाती करेंगे, क्योंकि खाड़ी देश को यमन के हूतियों के बढ़ते हमलों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त बयान के अनुसार, रियाद में हुई बैठक के बाद तीनों देश सामूहिक रक्षा प्रतिबद्धताओं को तुरंत लागू करने और सहमत सैन्य बलों व क्षमताओं को उपलब्ध कराने और राज्य में उनकी तेजी से तैनाती सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर सहमत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...