Delhi News: संपादित : सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली कैंट इलाके में 24 अक्तूबर की सुबह सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची दिल्ली कैंट पुलिस ने 37 वर्षीय प्रवीण का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस फिलहाल, सीसीटीवी फुटेज की मदद से सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रवीण परिवार के साथ उत्तम नगर इलाके में रहता था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। हादसे के समय प्रवीण ऑफिस से घर लौट रहा था। इसी दौरान कैंट इलाके में हादसे का शिकार हो गया। उसने परिजनों को फोन कर घायल होने की सूचना दी थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.