Delhi News: संपादित : फिटनेस के लिए खेल महत्वपूर्ण : मांडविया
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार डीडीए रोशनआरा क्लब में डीडीए-डीटीयू स्पोर्ट्स कप-2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के बीच फिटनेस के लिए खेल को महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने युवा खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में हॉकी, बास्केटबाल, फुटबाल, कबड्डी और क्रिकेट की प्रतिस्पर्धाएं पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आयोजित होंगी। इसमें दिल्ली के दस विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मौके पर दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, शिक्षा मंत्री आशीष सूद आदि थे। प्रतियोगिता के मुकाबले 28 अक्तूबर से दो नवंबर तक डीटीयू स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.