Delhi News: संपादित : ड्रग्स तस्करी में विदेशी नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने 53 ग्राम हेरोइन के साथ नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ननामिडी एलियास के पास बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 12 लाख रुपये है। आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामले में शामिल था। मोहन गार्डन थाने में दर्ज 2021 के मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद वह दोबारा ड्रग्स की तस्करी करने लगा। आरोपी बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में रहता है। पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह ने बताया कि आरोपी ननामिडी एलियास मूलत: नाइजीरिया का है। 23 अक्तूबर को सूचना मिली कि वह मोहन गार्डन में संजीवनी पब्लिक स्कूल के पास किराये के मकान से हेरोइन सप्लाई करने वाला है। इसके बाद टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.