नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मालवीय नगर इलाके में प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने एक विवाहिता से जान-पहचान बढ़ाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर नकदी व जेवर ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मालवीय नगर थाना पुलिस ने इमरान मलिक और उसकी पत्नी शायरा मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दंपति पर धर्म विशेष की महिलाओं और लड़कियों को सुनियोजित तरीके से जाल में फंसाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, खिड़की एक्सटेंशन निवासी पीड़िता के पति प्रॉपर्टी का काम करते हैं। करीब पांच महीने पहले शायरा मलिक ने प्रॉपर्टी खरीदने के बहाने उससे मेलजोल बढ़ाया। पीड़िता का आरोप है कि मई 2026 के आखिरी सप्ताह में इमरान अपनी पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा। दोनों ने कोल्ड ड्रिंक मे...