Delhi News: शिवपुरी का रक्षा संयंत्र यूपी डिफेंस कॉरिडोर से जुड़ेगा : सिंधिया
नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Delhi News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लगने वाला रक्षा उत्पादन संयंत्र यूपी रक्षा औद्योगिक गलियारे (डिफेंस कॉरिडोर) से जोड़ा जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास और औद्योगीकरण का नया अध्याय शुरू होगा। सिंधिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि तीन हजार करोड़ रुपये के इस रक्षा संयंत्र का भूमिपूजन रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और अदाणी समूह के प्रबंध निदेशक करण अदाणी की उपस्थिति में होगा।
उपचुनाव की तैयारी केंद्रीय मंत्री और गुना से सांसद सिंधिया ने कहा कि इस संयंत्र की स्थापना से देश के सैनिकों को अत्याधुनिक तकनीक वाले हथियार उपलब्ध होंगे। दतिया विधानसभा उपचुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विकास के लक्ष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.