Delhi News: शिअद ने पीएम से करतारपुर कॉरिडोर खुलवाने की अपील की
नई दिल्ली, जुलाई 17 -- Delhi News: चंडीगढ़, एजेसी। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शुक्रवार को पंजाब दौरे के दौरान करतारपुर कॉरिडोर को दोबारा खोलने की घोषणा करने की अपील की। उन्होंने पाकिस्तान के साथ व्यापार के लिए अटारी-वाघा सीमा को भी खोलने की मांग की। पाकिस्तान स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा देने वाला करतारपुर कॉरिडोर पिछले वर्ष सात मई से बंद है। करतारपुर कॉरिडोर पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक को पाकिस्तान के नारोवाल जिले स्थित दरबार साहिब गुरुद्वारा से जोड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.