Delhi News: शाहीन बाग के पास रोड होगा सिग्नल फ्री, बनेगा यू-टर्न
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में शाहीन बाग के पास रोड नंबर 13-ए पर सिग्नल-फ्री यातायात के लिए यू-टर्न बनाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इस कार्य पर करीब 22 लाख रुपये का खर्च आएगा। इस रोड पर शाहीन बाग के पास ट्रैफिक सिग्नल नहीं वजह से लंबा जाम लगता है। इससे एक तरफ जसौला से शाहीन बाग आने वाले वाहन प्रभावित होते हैं। दूसरी तरफ ओखला से शाहीन बाग आने वाले वाहन चालकों को समस्या होती है। इस समस्या के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिग्नल बंद कर यू-टर्न बनाने का सुझाव दिया था। उस पर अमल करते हुए पीडब्ल्यूडी ने रोड को सिग्नल फ्री बनाने का कार्य करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.