Delhi News: शाहरुख खान ने वो इमारत खरीदी जो गौरी के साथ यादों का संसार
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Delhi News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान दिल्ली के पंचशील पार्क स्थित उस इमारत के मालिक बन गए हैं जो गौरी खान के साथ बिताए यादों का संसार है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इमारत को करीब 37 करोड़ रुपये में खरीदा है। किंग खान ने दूसरी और तीसरी मंजिल खरीदी है। बेसमेंट और पहली मंजिल पहले से ही उनके पास थी। अब शाहरुख खान पूरी इमारत के मालिक बन गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का इमारत से गहरा लगाव है। वर्ष 1991 में शादी के बाद दोनों ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत इसी घर से की थी, जिसके बाद शाहरुख अपने अभिनेता बनने के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए और वहीं बस गए। शाहरुख और गौरी दोनों का जन्म और पालन-पोषण दिल्ली में ही हुआ था। यह संपत्ति करीब 10,800 वर्ग फीट में फैली है। सौदे की कुल कीमत करीब 37 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.