नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए ऐप शुरू करने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बुधवार को कहा कि सरकार को रोजगार, शिक्षा और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन वह शराब की ऑनलाइन बुकिंग को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी।यादव ने कहा कि ऐप के जरिए ग्राहक पहले ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें संबंधित स्टोर से शराब लेनी होगी।कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह बेरोजगारी, प्रदूषण, अपराध और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बजाय शराब की ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता दे रही है। ...